Indore News : लव जिहाद फंडिंग मामले में पार्षद अनवर कादरी जेल में, पार्षद पद पर संकट, पिता का साथ देने पर बेटी भी हुई थी गिरफ्तार, लंबे समय बाद कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

0
146
Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर नगर निगम की राजनीति 9 अक्टूबर को भूचाल लाने वाली है। कांग्रेस पार्षद और लव जिहाद के आरोपी अनवर कादरी उर्फ डकैत की सदस्यता खत्म करने का प्रस्ताव परिषद में रखा जाएगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कड़े शब्दों में कहा है कि कादरी पर दर्जनों मुकदमे हैं, गुंडागर्दी, देशविरोधी नारे, लव जिहाद को बढ़ावा और यहां तक कि रासुका की कार्रवाई भी उन पर हो चुकी है। फरार रहना और गवाहों को प्रभावित करना ही इस बात का सबूत है कि उनका पार्षद बने रहना शहर और निगम दोनों के लिए कलंक है।

 

READ MORE : Indore News : राऊ क्षेत्र में नाबालिग लड़की से परेशान करने का मामला दर्ज, फोटो वायरल करने की दी थी धमकी

Indore News : इंदौर नगर निगम परिषद का 9 अक्टूबर को होने वाला सम्मेलन बेहद गर्म होने वाला है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने साफ कहा है कि कांग्रेस पार्षद और लव जिहाद के आरोपी अनवर कादरी उर्फ डकैत का रिकॉर्ड शुरू से खराब रहा है। दर्जनों मुकदमे, गुंडागर्दी, देशविरोधी नारे, लव जिहाद को बढ़ावा और यहां तक कि रासुका की कार्रवाई तक के मामले दर्ज हैं। ऐसे व्यक्ति का फरार रहना और गवाहों को प्रभावित करना शहर की छवि धूमिल करता है। इस कारण उनका पार्षद बने रहना न तो शहर के हित में है और न निगम के हित में है।

Indore News : महापौर ने बताया कि कादरी की सदस्यता खत्म करने के दो रास्ते थे। पहला, उन्होंने खुद नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। दूसरा विकल्प परिषद से प्रस्ताव पास कराना था। हमने एमआईसी से प्रस्ताव पारित कर दिया है और अब 9 अक्टूबर को यह परिषद में रखा जाएगा। दो-तिहाई बहुमत हमारे पास है और उसी आधार पर उनकी पार्षद सदस्यता समाप्त करेंगे।

 

Indore News : उन्होंने यह भी कहा कि परिषद की निष्पक्षता बनी रहे, इसलिए कादरी को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा लेकिन महापौर का कहना है कि उनका जेल में रहना और फरार रहना ही साबित करता है कि वे नगर निगम का हिस्सा बने रहने लायक नहीं हैं।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here