Indore News : राऊ क्षेत्र में नाबालिग लड़की से परेशान करने का मामला दर्ज, फोटो वायरल करने की दी थी धमकी

0
122
Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर: इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को परेशान करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पहले एक युवक के संपर्क में थी, लेकिन दो–तीन महीने पहले उसने बातचीत बंद कर दी थी। इसके बावजूद आरोपी युवक लगातार उसे मैसेज भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

Indore News : लड़की ने जब स्पष्ट मना किया, तब भी युवक ने हरकतें नहीं रोकीं और उसकी निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए राऊ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here