घोर कलयुग, मौसी के प्रेम में अंधा हुआ भांजा, 2 साल उम्र बढ़ाकर कोर्ट में दिया शादी का आवेदन….

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को कलंकित करने वाला एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 19 साल के युवक को अपनी 25 साल की मौसी से प्यार हो गया, और उससे शादी करने के लिए युवक ने अपने दस्तावेजों में अजब-गजब हेराफेरी कर दी। युवक ने परिवार और कानून दोनों को गुमराह करने की कोशिश की है।

READ MORE : CG Vyapam Vacancy 2025 : सरकारी नौकरी का शानदार मौका : छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 12वीं पास के लिए वेकेंसी….

उम्र बढ़ाने के लिए आधार-पैन कार्ड में किया बदलाव

यह मामला शील नगर निवासी रितेश धाकड़ और सागरताल निवासी उसकी प्रेमिका मौसी से जुड़ा है। मौसी से शादी करने के लिए रितेश ने अपनी उम्र के बंधन को चालाकी से दूर किया। उसने अपने जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड को अपडेट कराकर अपनी उम्र दो साल बढ़ा दी। दस्तावेजों में 19 साल का रितेश अब 21 साल का हो गया। उम्र सही दर्शाने के बाद, दोनों ने कोर्ट में शादी के लिए आवेदन किया और 24 जून से फरार चल रहे हैं।

READ MORE : पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा, हीरों से जड़ी ब्लैक ड्रेस में लूटी महफ़िल….

RTI से हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

युवक के मामा आकाश सिंह राजपूत ने जब इस रिश्ते पर शक होने पर रितेश की खोजबीन शुरू की, तो इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। मामा ने RTI (सूचना का अधिकार) के जरिए रितेश की 10वीं की मार्कशीट निकलवाई। मार्कशीट की जांच करने पर पता चला कि रितेश का जन्म वर्ष 2003 नहीं, बल्कि 2005 है। यानी, वह कानूनी रूप से शादी के लिए बालिग नहीं था और उसने दस्तावेज फर्जी तरीके से अपडेट कराए थे।

इस पूरे मामले की शिकायत बहोड़ापुर थाना पुलिस को की गई है। परिजन दोनों की खोजबीन में जुटे हुए हैं, और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories