भोपाल : एशिया कप में कल भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। राजधानी भोपाल में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
नगर में 1500 जवान तैनात रहेंगे और मोबाइल टीम लगातार गश्त करेगी। साथ ही, शहरभर के CCTV कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।
Read More : Bhopal : भोपाल में आईजी इंटेलिजेंस के मोबाइल की लूट, दो नाबालिग सहित आरोपी गिरफ्तार
भोपाल पुलिस कमिश्नर ने कहा, “वर्तमान में त्योहारों का समय है और इसी बीच यह फाइनल मैच होना है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए 1000 से अधिक पुलिसकर्मी मैदान में रहेंगे ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो और माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।”











