Bhopal : भोपाल में आईजी इंटेलिजेंस के मोबाइल की लूट, दो नाबालिग सहित आरोपी गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

भोपाल: राजधानी के वीआईपी इलाके चार इमली में 23 सितंबर की रात हुई मोबाइल लूट की वारदात में पुलिस ने दो नाबालिग और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना के समय आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष अपनी पत्नी के साथ नाइट वॉक कर रहे थे। बाइक सवार तीन बदमाश उनके पास से मोबाइल झपटकर भाग निकले।

सूत्रों के अनुसार, बदमाशों की हड़बड़ी में एक आईफोन वहीं गिर गया, जबकि लगभग एक लाख रुपए कीमत का सैमसंग मोबाइल लेकर स्वर्ण जयंती पार्क में गाड़ दिया गया। हबीबगंज पुलिस ने मोबाइल और बाइक दोनों जब्त कर लिए हैं।

Read More : kanker News: कांकेर में दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में आदिवासी समाज ने उठाई बड़ी कार्रवाई की मांग

पुलिस ने बताया कि आरोपी आदित्य कंजरिया (कोलार कॉलोनी) और दो नाबालिग (दुर्गा नगर) हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि मोबाइल को पन्नी और कागज में लपेटकर गड्ढे में गाड़ा गया था।

Read More : MP News : जबलपुर नगर निगम के उद्यान विभाग में खुला शराबखोरी का मामला, अधिकारी मौन

एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल दुबे ने बताया कि हबीबगंज और टीटी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले और करीब 20 संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस अब आरोपी गिरोह के नेटवर्क का पता लगा रही है और आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने अन्य लूट की वारदातें भी की होंगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *