Saraswati Shishu Mandir Festival : “खरोरा में ज्ञान और संस्कृति का संगम: मोबाइल से दूरी, संस्कृति से जुड़ाव की सीख

0
306

रोहित वर्मा, खरोरा। सरस्वती शिशु मंदिर खरोरा में 25 व 26 सितंबर को दो दिवसीय प्रश्न मंच एवं संस्कृति महोत्सव का आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। इस अवसर पर विधायक धरसीवा अनुज शर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खरोरा अनिल सोनी और छत्तीसगढ़ सह-प्रांत प्रमुख रामकुमार वर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

समापन अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष तिल्दा टिकेश्वर मनहरे मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ डॉ. सुरेंद्र वर्मा (जनपद पंचायत उपाध्यक्ष), डॉ. दुर्गा प्रसाद सावल, अजय वर्मा तथा सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर के सह-प्रांत प्रमुख रामकुमार भी मंचासीन रहे।

Read More : Sehore News : सीहोर मंडी थाना पुलिस की बड़ी सफलता: 6 घंटे में अपहृता को किया दस्तयाब, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

इस मौके पर टिकेश्वर मनहरे ने विद्यार्थियों को मोबाइल का दुरुपयोग न करने की सलाह दी। वहीं अतिथियों ने संस्कृति एवं शास्त्र अध्ययन के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में कुल 16 विद्यालयों से 243 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 74 विद्यार्थी प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता (कोरबा) के लिए चयनित हुए। निर्णायक मंडल का दायित्व खरोरा के अनुभवी शिक्षकों ने निभाया।

Read More : GST 2.0 का झटका : डिस्ट्रीब्यूटर्स और थोक व्यापारी संकट में, लाखों का स्टॉक फंसा

विद्यालय प्राचार्य अश्वनी पाटकर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह महोत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here