Kondagaon News : पीएटी परीक्षा में प्रशासन की लापरवाही से 4 छात्र वंचित, जानें मामला

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पीएटी परीक्षा के दौरान प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। इस बार परीक्षा केंद्र पर जिम्मेदार अधिकारियों की चूक के चलते चार छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए। छात्रों का आरोप है कि उन्हें प्रवेश द्वार पर कोई उचित मार्गदर्शन नहीं मिला, जिससे वे समय पर परीक्षा कक्ष तक नहीं पहुंच सके।

इनमें एक छात्र खेमलाल मौर्य, जो मालगांव से बाइक से परीक्षा देने आ रहा था, रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और घायल हो गया। इसके बावजूद वह निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंच गया। लेकिन वहां मौजूद अधिकारियों ने न तो उसे प्राथमिक इलाज दिया, न ही परीक्षा दिलवाने की कोशिश की। उल्टे उसे अस्पताल भेज दिया गया।

स्थानीय लोगों और छात्रों में इस घटना को लेकर भारी नाराज़गी है। उनका कहना है कि अगर परीक्षा केंद्र पर जिम्मेदार अधिकारी सतर्क होते और सही मार्गदर्शन देते, तो इन छात्रों का एक साल खराब नहीं होता। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या इन छात्रों को दोबारा मौका मिलेगा, या यह प्रशासनिक लापरवाही यूं ही दबी रह जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भव्य भस्म आरती! “हर-हर महादेव” से गूंजा मंदिर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क (उज्जैन): मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories