किसान पथ पर डबल डेकर बस में भीषण आग, 5 की दर्दनाक मौत…..वीडियो

Parivesh

लखनऊ | लखनऊ के PGI थाना क्षेत्र अंतर्गत किसान पथ पर गुरुवार तड़के एक डबल डेकर प्राइवेट बस में भीषण आग लग गई। हादसे में 2 बच्चों और 2 महिलाओं समेत 5 लोगों की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सभी यात्री गहरी नींद में थे। बिहार से दिल्ली जा रही इस बस में अचानक धुआं भर गया, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

बस ड्राइवर और कंडक्टर मौके से कूदकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, दमकल की गाड़ियां और PGI पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, अब पुलिस मृतकों के शव को बस से बाहर निकालने में जुटी हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और जांच जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *