GST रिफॉर्म से रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती, आम जनता को मिली बड़ी राहत : ओपी चौधरी….

0
99
GST 2.0
GST 2.0

रायपुर। पूरे देश में आज से GST रिफॉर्म (GST 2.0) लागू हो गया है। दिवाली से पहले आम उपभोक्ताओं को यह सौगात मिलते ही बाजार में उत्साह की लहर दौड़ गई। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि नई दरों के लागू होने से रोजमर्रा की जरूरत की चीज़ें जैसे तेल, शैम्पू, साबुन, टूथब्रश, एसी, फ्रिज, टीवी और किसानों के लिए ट्रैक्टर व कृषि यंत्र पर दाम घटे हैं। इस ऐतिहासिक कदम से आम जनता की बचत बढ़ेगी और उनकी क्रय शक्ति मजबूत होगी।

वित्त मंत्री ने व्यापारियों से अपील की कि जिन श्रेणियों में कीमतें घटाई गई हैं, उसका पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुँचाया जाए। उन्होंने कहा कि यह उपहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में 140 करोड़ जनता के लिए दिया गया है।

महतारी वंदन योजना से मातृ शक्ति को नई ऊर्जा

ओपी चौधरी ने नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माताओं और बहनों के सम्मान के प्रति हमारी सरकार समर्पित है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख माताओं को वित्तीय सहायता दी जा रही है। ग्रामीण बैंक के माध्यम से मातृ शक्ति ऋण योजना के तहत बिना मॉर्गेज केवल 1% मासिक ब्याज दर पर 25,000 रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसे महिलाएं सिलाई मशीन खरीदने, छोटा व्यवसाय शुरू करने या किराना दुकान चलाने के लिए उपयोग कर सकती हैं।

इस कदम से महिलाओं को नई आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास मिला है, जबकि GST रिफॉर्म से पूरे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here