Adampur Airbase : ऑपरेशन सिंदूर के जवानों का PM ने बढ़ाया हौसला……

Parivesh

आदमपुर | Adampur Airbase : पंजाब के आदमपुर एयरबेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सुरक्षा बलों से मुलाकात की और हाल ही में सफल रहे ऑपरेशन सिंदूर में उनकी भूमिका के लिए प्रशंसा की। पीएम ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि “भारत दुश्मन को उसके घर में घुसकर जवाब देना जानता है।” प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश को अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है और ऐसे ऑपरेशनों से भारत की रक्षा क्षमता और आत्मविश्वास दोनों मजबूत हुए हैं। इससे एक दिन पहले सोमवार को पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने देश की सुरक्षा और संप्रभुता को सर्वोपरि बताया था। आदमपुर दौरे को भारत की सैन्य तैयारियों का प्रतीक माना जा रहा है।

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *