सैलून बना जंग का मैदान, चाकू से वार कर दो युवकों को किया लहूलुहान

Parivesh
चाकू से वार कर दो युवकों को किया लहूलुहान

जगदलपुर: जगदलपुर के गोवर्धन चौक स्थित एक सैलून में सोमवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने अचानक दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया। सुमीत पांडेय शेविंग करवा रहा था, तभी आरोपी अमित शर्मा सैलून में घुसा और सुमीत के सीने में चाकू मार दिया। दोस्त धीरज ठाकुर ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे भी घायल कर दिया।

दोनों घायलों को पहले महारानी अस्पताल और फिर डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों के शरीर पर गहरे घाव हैं, लेकिन अब स्थिति स्थिर है।

पुलिस के अनुसार, सुमीत और आरोपी अमित शर्मा के बीच पहले से विवाद चल रहा था। हमला एक सोची-समझी साजिश लग रही है। अमित शर्मा का आपराधिक रिकॉर्ड पहले भी सामने आ चुका है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस अब उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हमला आपसी रंजिश का परिणाम हो सकता है। पुलिस पीड़ितों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *