Civil Lines Police Station Bilaspur : बिलासपुर में चोरों का तांडव: अभिषेक विहार में रिटायर्ड फौजी और बैंक कर्मी के घर चोरी, लाखों पार

VIKASH KHALKHO

Civil Lines Police Station Bilaspur : बिलासपुर (22 फरवरी 2026): न्यायधानी के सिविल लाइन थाना अंतर्गत मंगला इलाके में चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए दो घरों में सेंधमारी की है। अभिषेक विहार फेज-2 जैसे सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र में हुई इस वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोल दी है। चोरों ने एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी और एक बैंक कर्मचारी के सूने घर को निशाना बनाया।

शादी में गया था फौजी का परिवार प्रार्थी शैलेश शुक्ल (रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर) 19 फरवरी को परिवार सहित बलौदाबाजार में एक शादी समारोह में गए थे। 21 फरवरी को जब वे लौटे, तो घर के ताले टूटे मिले। अलमारी से करीब 1 लाख रुपये नकद और 2 लाख रुपये के जेवर सहित कुल 4.50 लाख रुपये की संपत्ति गायब थी। राहत की बात यह रही कि शैलेश ने अपने अधिकांश कीमती जेवर बैंक लॉकर में रखे थे, जिससे और बड़ा नुकसान टल गया।

बैंक कर्मी के घर भी हाथ साफ चोरों ने शैलेश के घर के सामने रहने वाले बैंक कर्मी अंकित श्रीवास के मकान को भी नहीं बख्शा। अंकित फील्ड विजिट पर कोटा गए हुए थे। उनके घर से भी करीब 50 हजार रुपये से अधिक के सामान और नकदी पर हाथ साफ किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी एक्टिवा से आए थे और वारदात के बाद उसलापुर स्टेशन मार्ग की ओर भाग निकले। पुलिस को रास्ते में जेवर के खाली डिब्बे और पाउच बरामद हुए हैं।

सिर्फ एक राउंड पेट्रोलिंग और बढ़ती वारदातें इस चोरी ने सिविल लाइन पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना क्षेत्र बड़ा होने के कारण पेट्रोलिंग टीम रात में केवल एक राउंड लगाती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस के जाते ही चोर सक्रिय हो जाते हैं। पिछले ढाई महीनों में इस क्षेत्र में दर्जन भर चोरियां हो चुकी हैं, जिनमें से अधिकांश का खुलासा अब तक नहीं हुआ है।

थाने की मांग अब भी अधूरी क्षेत्र में बढ़ते अपराधों को देखते हुए ‘मंगला थाना’ को मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन राजपत्र में प्रकाशन न होने के कारण यह अब तक शुरू नहीं हो पाया है। दो साल से पुलिस चौकी खोलने की फाइल भी लंबित है। फिलहाल, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *