भोपाल। Ragging Case In RGPV : राजधानी भोपाल की राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में रैगिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक हॉस्टल में सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों को जबरन कमरे में बुलाकर मारपीट की। इस दौरान जूनियर्स के मुंह पर कपड़ा बांध दिया गया और उन्हें बेरहमी से पीटा गया। घटना में तीन छात्र घायल हो गए हैं।
Ragging Case In RGPV : सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। फुटेज के आधार पर सीनियर छात्रों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। मामले को लेकर छात्रावास में तनाव का माहौल है।











