गांधी चौक के विश्वकर्मा मोहल्ले में घरेलू विवाद के चलते 32 वर्षीय युवक इंदर केवट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे की है। युवक ने घर की सीलिंग के हुक से रस्सी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
सुबह जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा और मर्ग जांच में लिया है।
बताया जा रहा है कि मृतक इंदर ठेकेदारी करता था और घर में पत्नी, दो बच्चे व बुजुर्ग मां के साथ रहता था। बीते दिन किसी घरेलू बात को लेकर पत्नी और मां से विवाद हुआ था। इसके बाद इंदर घर से निकला और शराब पीकर लौट आया। रात में बिना खाना खाए सो गया और देर रात फांसी लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना से परिवार में मातम का माहौल है।









