Rewa Innocent Death Protest : रसूख और राजनीति की भेंट चढ़ी मासूम की जिंदगी; बेघर परिवार की बच्ची की मौत, आईजी दफ्तर पर शव रखकर प्रदर्शन

VIKASH KHALKHO

Rewa Innocent Death Protest : रीवा (28 फरवरी 2026): मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। लोही निवासी बृजभान सेन की 1 वर्ष 4 माह की मासूम नातिन अन्नपूर्णा सेन की एम्स भोपाल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मौत के पीछे परिजनों ने स्थानीय रसूखदारों और प्रशासन की मिलीभगत को जिम्मेदार ठहराया है। शनिवार को बिलखते परिजन बच्ची का शव लेकर आईजी कार्यालय पहुँचे और न्याय की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।

खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर था परिवार परिजनों का आरोप है कि राजनीतिक रसूख रखने वाले वरुण मिश्रा और सबलू मिश्रा के दबाव में प्रशासन ने रामनाथ सेन का घर जमींदोज कर दिया था। घर टूटने के बाद पूरा परिवार कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर था। इसी दौरान मासूम अन्नपूर्णा ठंड की चपेट में आकर गंभीर रूप से बीमार हो गई। उसे पहले रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ से हालत बिगड़ने पर उसे एम्स भोपाल रेफर किया गया, जहाँ उसने दम तोड़ दिया।

डिप्टी सीएम के घर अंतिम संस्कार की चेतावनी आईजी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे पिता अमर बहादुर सेन और अन्य परिजनों ने सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि आज दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज नहीं हुआ, तो वे मासूम बच्ची का अंतिम संस्कार अमहिया स्थित डिप्टी सीएम (उपमुख्यमंत्री) के आवास के बाहर करेंगे। पीड़ित परिवार ने कहा, “चाहे हमारा मर्डर ही क्यों न हो जाए, हम पीछे नहीं हटेंगे। रसूखदारों ने हमारा हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया है।”

प्रशासनिक मिलीभगत पर सवाल पीड़ित परिवार की मुख्य मांग है कि जिन अधिकारियों ने रसूखदारों के इशारे पर घर गिराने की अनुमति दी, उन पर कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही, दोषियों पर तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज कर पीड़ित परिवार के पुनर्वास और आर्थिक सहायता की व्यवस्था की जाए। आईजी कार्यालय के बाहर घंटों चले इस हंगामे के दौरान पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन परिजनों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *