Thursday, February 12, 2026
27.1 C
Raipur

MP News : बिजली संकट : जबलपुर के सिहोरा में बिजली संकट पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन

जबलपुर। सिहोरा क्षेत्र के पावर हाउस बागराजी में बिजली की समस्या को लेकर स्थानीय किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में 10 पावर हॉर्स के ट्रांसफार्मर का वादा किया गया था, लेकिन एक महीने बाद केवल पांच पावर हॉर्स का ट्रांसफार्मर ही भेजा गया।

नाराज किसानों ने ट्रांसफार्मर कंपनी के गेट पर ताला जड़ दिया और “विधायक मुर्दाबाद” के नारे लगाए। करीब 500 से अधिक लोग चक्का जाम की स्थिति में गेट पर धरने पर बैठ गए।

Read News : MP News : रेल पुलिस की गिरफ्तारी के बाद भी जारी नकली किन्नरों की समस्या, असली किन्नर ने जताई चिंता, देखे वीडियो…

स्थानीय पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाइश दी। आउटसोर्स कर्मचारियों के विरोध के बावजूद किसानों ने अपनी मांगों पर अड़ा रहे।

कार्यपालन अभियंता नीरज परस्ते ने बताया कि विभाग ने किसानों की समस्या को समझा और ट्रांसफार्मर की कमी को पूरा करने की व्यवस्था की। वहीं किसान नीरज विश्कर्मा ने कहा कि पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिलने तक धरना जारी रहेगा।

Read News : Air surveillance radar : भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता में बड़ा कदम : नौसेना के युद्धपोत पर लगा स्वदेशी 3D रडार

अंततः अधिकारियों के आश्वासन और समस्या के समाधान के भरोसे किसानों ने धरना समाप्त किया।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

इंदौर : मामूली धक्का लगने पर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर :  मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में मामूली...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds