Tikamgarh : शिवधाम कुंडेश्वर मंदिर में श्रद्धालु की जेब से रुपये चोरी

VIKASH KHALKHO

टीकमगढ़। जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवधाम कुंडेश्वर में एक श्रद्धालु की जेब से 5500 रुपये चोरी हो गए। यह रकम श्रद्धालु अपने बच्चों की स्कूल फीस के लिए रखे थे। घटना मंदिर के गर्भगृह में हुई, जहां श्रद्धालु भगवान को जल अर्पित कर रहे थे।

शहर के ताम्रकार मोहल्ला निवासी मोनू ताम्रकार ने बताया कि सोमवार को वह मंदिर दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद सीधे स्कूल जाने की योजना थी। लेकिन लौटने पर उन्होंने देखा कि उनके पैसे गायब थे। घर जाकर उन्होंने अपने कपड़ों और परिवार से भी पैसे तलाश किए, लेकिन कहीं नहीं मिले।

Read More : CG News: बड़ी खबर : 32 लाख राशन कार्ड रद्द, नवंबर से नहीं मिलेगा राशन, जानिए वजह

मोनू ने मंदिर प्रबंधन से संपर्क किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच करवाई। फुटेज में एक व्यक्ति उन्हें साफ तौर पर उनकी जेब से पैसे निकालते हुए दिखाई दिया।

हालांकि, मोनू ने रात में खिरिया चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने अभी तक आधिकारिक कार्रवाई नहीं की है और केवल जांच का आश्वासन दिया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *