ग्वालियर : ग्वालियर में पुलिस कस्टडी के दौरान एक बुजुर्ग की मौत के मामले में एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जोरासी चौकी प्रभारी पूनम कटारे और हवलदार शिवसांत पांडे को निलंबित कर दिया है।
Read News : Airlines : निजी एयरलाइंस पायलट की शर्मनाक करतूत, स्पाई कैमरे से बनाया 74 महिलाओं का वीडियो
जानकारी के अनुसार, बीते दिन चौकी स्टाफ ने चेकिंग के दौरान झांसी की एक आर्टिका कार रोकी थी। कार से पुलिस ने पुरानी करेंसी के ₹3 लाख बरामद किए। इस दौरान पुलिस ने कार सवार भांडेर निवासी इकबाल, झांसी के नीरज अग्रवाल, वीरेंद्र रैकवार, मोहम्मद सफीक और जितेंद्र कुमार को हिरासत में लिया था।
कस्टडी में रहते हुए बुजुर्ग इकबाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले के सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी और हवलदार को सस्पेंड कर दिया है। वहीं मृतक इकबाल के साथ पकड़े गए अन्य साथियों से पूछताछ की जा रही है।











