Sex Racket Busted : स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 युवतियां गिरफ्तार…

0
177
Sex Racket Busted
Sex Racket Busted

Sex Racket Busted : बिलासपुर, छत्तीसगढ़। बिलासपुर के दोरवा इलाके में पुलिस ने एक स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बुधवार को ‘क्लाउड स्पा सेंटर’ में छापेमारी कर पुलिस ने महिला मैनेजर समेत छह युवतियों को गिरफ्तार किया।

Sex Racket Busted : पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि ये सभी युवतियां दूसरे जिलों से यहां लाई गई थीं। उन्हें मसाज वर्कर बताकर काम पर रखा जाता था, लेकिन उनसे जबरन देह व्यापार करवाया जाता था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।

फिलहाल, सभी युवतियों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह रैकेट बड़े पैमाने पर फैला हो सकता है और इसके तार कई और लोगों से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इसके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। इस घटना ने एक बार फिर शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अवैध धंधों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here