Indore News : नशा करने के लिए मना कर तो हुआ था विवाद, हीरा नगर थाना क्षेत्र का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

0
148
Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक छोटी सी बात पर विवाद बड़ा रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार एक रिटायर्ड इंजीनियर और उनके पुत्र के साथ आरोपी पक्ष, जो उनकी पिछली गली में ही रहते हैं, का विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपियों ने इंजीनियर की बेटी पर हमला करते हुए उसकी नाक पर मुक्का मारा, जिससे वह घायल हो गई। इस घटना पर से पुलिस ने मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

Indore News : दरअसल मामले में दो नामजद आरोपियों और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इसी बीच हीरानगर थाना क्षेत्र का एक और मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नशा करने से मना करने पर कुछ युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान झगड़े का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी।

Indore News : एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और ऐसे मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here