Tuesday, May 19, 2026
35.1 C
Raipur

पब्लिक विवाद के बाद सुलह, पवन सिंह और अंजलि राघव ने छेड़छाड़ मामले को किया खत्म

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और हरियाणवी अभिनेत्री अंजलि राघव के बीच चल रहा छेड़छाड़ विवाद अब समाप्त हो गया है। विवाद के बाद पवन सिंह ने अंजलि से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, जिसे अंजलि ने स्वीकार कर लिया।

Read News : Indore News : शहर में नई तकनीक से होगा सड़कों का पेंचवर्क, महापौर ने राजवाड़ा से शुरू किया जेट प्रेशर टेक्नोलॉजी से डामरीकरण कार्य

घटना और वायरल वीडियो

विवाद का जन्म एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान हुआ था। इस दौरान पवन सिंह को अंजलि राघव की कमर छूते देखा गया, जिससे अंजलि असहज हो गई थीं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और दर्शकों ने दोनों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अंजलि ने दो वीडियो पोस्ट कर स्पष्ट किया कि उनकी मुस्कान को समर्थन या मौन स्वीकृति समझना गलत है।

Read News : Summit Conference : भारत-चीन रिश्तों में नरमी के बीच मोदी-शी की अहम बैठक, सीमा विवाद को राजनीति का हिस्सा न बनाने पर जोर

पवन सिंह ने मांगी माफी

पवन सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा –
“अंजलि, आपका जो लाइव मैं व्यस्त शेड्यूल के कारण देख नहीं पाया, लेकिन आपने जो कहा मुझे उसकी जानकारी हुई। मुझे बुरा लगा। मेरी भावना आपके लिए बिल्कुल भी गलत नहीं थी। अगर आपको किसी भी व्यवहार से तकलीफ हुई हो, तो उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं।”

अंजलि ने किया माफ

अंजलि ने अपने इंस्टा हैंडल पर माफीनामा साझा किया और लिखा –
“पवन सिंह जी ने अपनी गलती की माफी मांग ली है। वो मुझसे बड़े और सीनियर आर्टिस्ट हैं। मैंने उन्हें माफ कर दिया है। मैं इसे और आगे नहीं बढ़ाना चाहती। जय श्री राम!”

विवाद के दौरान सोशल मीडिया पर गाज

सोशल मीडिया पर पवन सिंह को लेकर ट्रोलिंग भी हुई। लोगों ने उन्हें शराब या नशे की हालत में स्टेज पर आने के आरोप लगाए। इस विवाद में पवन की पत्नी ज्योति सिंह ने भी भावुक पोस्ट के जरिए चिंता जताई और गंभीर चेतावनी दी थी।

Read News : Indore News : गैंगस्टर सलमान लाला की तालाब में डूबने से मौत, 32 आपराधिक प्रकरणों में था दर्ज नाम

इस विवाद ने महिला सुरक्षा, कार्यस्थल सम्मान और सार्वजनिक व्यवहार पर गंभीर बहस को जन्म दिया। हालांकि, पवन की माफी और अंजलि के माफ करने के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन सोशल मीडिया और पब्लिक पर इसका प्रभाव अभी भी बना हुआ है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories