Friday, April 3, 2026
34.1 C
Raipur

Singrauli News : खबर का बड़ा असर : झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत, प्रशासन ने क्लिनिक को किया सील…

Singrauli News : सिंगरौली : सिंगरौली ज़िले के खुटार गांव में झोलाछाप डॉक्टर की घोर लापरवाही से एक 9 महीने की गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जब मामला सामने आने के बाद शासन-प्रशासन हरकत में आया और जांच उपरांत कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील कर दिया गया जहां बताया गया कि खुटार गांव निवासी गुड्डी रावत नामक महिला नौ महीने की गर्भवती थी।

 

Singrauli News : दो महीने पहले वह इलाज के लिए स्थानीय झोलाछाप डॉक्टर संजू विश्वास के पास गई थी। आरोप है कि संजू विश्वास ने इलाज के नाम पर गैरकानूनी तरीके से एक ही बोतल में 6-7 इंजेक्शन मिलाकर गर्भवती महिला को लगाया। इस खतरनाक इलाज का नतीजा यह हुआ कि कुछ ही समय बाद महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों की मौत हो गई इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. अभयरंजन सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 26 अगस्त 2025 को मौके पर पहुंचकर क्लिनिक की जांच की।

 

Singrauli News : जांच में पाया गया कि संजू विश्वास का पंजीयन अवैध था और उसके पास बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाइयां व खतरनाक इंजेक्शन बरामद हुए। इन्हीं सब सबूतों के आधार पर प्रशासन ने संजू विश्वास के क्लिनिक को तुरंत प्रभाव से सील कर दिया। डॉ. अभयरंजन सिंह ने बताया कि जांच के दौरान जो दवाइयां और इंजेक्शन बरामद हुए हैं, उनका उपयोग इंसान की जान के लिए सीधा खतरा साबित हो सकता है। इस तरह के लापरवाह इलाज ने एक निर्दोष महिला और उसके अजन्मे शिशु की जान ले ली, जो कि बेहद गंभीर अपराध है।

 

 

Singrauli News : अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या पुलिस प्रशासन इस मामले में कठोर कदम उठाते हुए संजू विश्वास को गिरफ्तार कर उचित धाराओं के तहत कार्रवाई करेगा या नहीं या नहीं यह तो अब देखने वाली बात यह है ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस तरह के झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आगे भी कई निर्दोष लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।

 

 

Singrauli News : वहीं ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि झोलाछाप डॉक्टरों पर नकेल कसी जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में योग्य व पंजीकृत डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सिंगरौली में झोलाछाप डॉक्टरों का इलाज लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। गुड्डी रावत और उसके अजन्मे बच्चे की मौत इस बात का ताज़ा उदाहरण है। अब देखना यह होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती बरतते हैं और दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाते हैं या नहीं।

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

SUV सेगमेंट में Elevate का धमाका!360 कैमरा और एम्बिएंट लाइटिंग मुफ्त, नया एलीट पैक लॉन्च

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL)...

‘रामायण’ में छाए रणबीर कपूर! एक फ्रेम में दिखे ‘दो राम’… फैन्स हुए भावुक, VFX पर उठे सवाल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म...

Related Articles

Popular Categories