स्वास्थ्य सेवाओं की कमी ने ली जान : गर्भवती महिला और शिशु की दर्दनाक मौत

सिंगरौली : सिंगरौली जिले की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था ने दो जिंदगियाँ ले लीं। बरगवां नगर परिषद के मैरहा गांव में रहने वाले रामलल्लू बैगा की गर्भवती पत्नी सुषमा बैगा की दर्दनाक मौत उस समय हुई जब समय पर इलाज और एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी। गर्भस्थ शिशु की भी इस दौरान मौत हो गई।

Read News : Rotary Cosmo Shine 2025: रायपुर में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा युवा महोत्सव 31 को , 2000 छात्रों की प्रतिभा का मुकाबला

मदद के लिए करता रहा कॉल, नहीं आई 108 एंबुलेंस
घटना बीती रात हुई। महिला की तबीयत बिगड़ने पर पति रामलल्लू बैगा ने 108 एंबुलेंस सेवा को बार-बार फोन किया। उन्हें बार-बार यह कहा गया कि एंबुलेंस देवसर गई है या बैढ़न से भेजनी पड़ेगी। घंटों इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। मजबूरी में पति ने प्राइवेट टेंपो का सहारा लिया और पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरगवां ले गया।

अस्पताल में भी नहीं मिला समय पर इलाज
बरगवां अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे। नर्सों ने इलाज की कोशिश की, लेकिन समय पर उचित उपचार न मिलने से महिला और उसका गर्भस्थ शिशु दोनों की मौत हो गई। गांववालों और परिजनों का कहना है कि अगर समय पर एंबुलेंस और डॉक्टर उपलब्ध होते तो जान बच सकती थी।

Read News : हिमाचल में तबाही का मानसून – बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

शव वाहन तक नहीं मिला, मजबूर पति ने ऑटो में ले गया शव
मौत के बाद शव ले जाने के लिए अस्पताल ने शव वाहन उपलब्ध नहीं कराया। इसके बावजूद रामलल्लू बैगा को मजबूरी में ऑटो (टेंपो) में पत्नी का शव घर ले जाना पड़ा। यह दृश्य पूरे समाज और स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए शर्मनाक है।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
सिंगरौली जिला प्रदेश को करोड़ों का राजस्व देता है, लेकिन यहां स्वास्थ्य सुविधाएं बेहद कमज़ोर हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पताल तक डॉक्टरों और संसाधनों की कमी आम जनता की जान पर भारी पड़ रही है।

Read News : फैंस के दिलों पर छाईं जाह्नवी कपूर, दिल्ली में कस्टम लहंगे में रैपिड ग्लैमरस लुक

घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब एंबुलेंस या शव वाहन न मिलने से किसी मरीज की जान गई हो, लेकिन जिम्मेदार अब तक मौन साधे हुए हैं।

बाइट: मृतका के पति रामलल्लू बैगा ने कहा,
“अगर समय पर एंबुलेंस आती और अस्पताल में डॉक्टर होते तो मेरी पत्नी और बच्चा बच सकते थे। यह हमारी पूरी जिंदगी का सबसे बड़ा दुःख है।”

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories