हिमाचल में तबाही का मानसून – बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

VIKASH KHALKHO

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश, बादल फटने और फ्लैश फ्लड के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा और मंडी जिले में रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि बिलासपुर, ऊना, कुल्लू और हमीरपुर में ऑरेंज अलर्ट और शिमला व सोलन जिले में येलो अलर्ट लागू किया गया है।

Read News : भारत ने बाढ़ आशंका पर पाकिस्तान को किया अलर्ट, मानवीय आधार पर साझा की जानकारी

मौसम विभाग के अनुसार 31 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। 25 और 26 अगस्त को चंबा और कांगड़ा के लिए रेड अलर्ट रहेगा, जबकि मंडी में 26 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिक संदीप ने बताया कि बिलासपुर, चंबा, ऊना, मंडी, सोलन और हमीरपुर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि 27 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, हालांकि 28 अगस्त से कुछ कमी आ सकती है।

अगस्त माह में अब तक सामान्य से 45% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। शिमला जिले में 97% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि सोलन, ऊना और कुल्लू में भी भारी बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से अब तक प्रदेश में कुल 22% अधिक बारिश हो चुकी है।

Read News : Raipur Crime : थाना खमतराई में हत्या का सनसनीखेज मामला: महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रशासन ने लोगों को नदियों और नालों से दूर रहने की हिदायत दी है और किसी भी आपात स्थिति में सतर्क रहने की अपील की है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *