ICC Women’s Cricket World Cup : भारत की बेटियों ने दिखाया आईना, हरमनप्रीत कौर ने पाक कप्तान फातिमा सना से नहीं मिलाया हाथ

0
101

कोलंबो। आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिससे भारतीय टीम को पहले बैटिंग करनी पड़ी।

इस मुकाबले में नो हैंडशेक पॉलिसी फिर देखने को मिली। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। यह पॉलिसी एशिया कप 2025 में भी अपनाई गई थी, जब भारतीय मेन्स टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हैंडशेक करने से परहेज किया था।

Read More : वैश्विक मजबूती बेअसर : त्योहारों के बावजूद भारत में तेल-तिलहन के भाव धड़ाम, थोक में 22 तक टूटे दाम…

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि खिलाड़ियों को पाकिस्तान टीम से हाथ मिलाने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है और फोकस केवल खेल पर रखा गया है।

भारत सरकार ने भी कहा है कि पाकिस्तान के साथ खेल संबंध केवल आईसीसी या न्यूट्रल वेन्यू पर होने वाले टूर्नामेंट्स तक सीमित रहेंगे। महिला वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम कोलंबो में ही ठहरी है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 59 रनों से हराकर अच्छी शुरुआत की थी।

Read More : JF-17 fighter jet : कांग्रेस का आरोप : रूस पाकिस्तान को JF-17 जेट इंजन दे रहा, BJP ने किया खारिज

भारतीय टीम की प्लेइंग XI में प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, नल्लापुरेड्डी चरणी और क्रांति गौड़ शामिल हैं।

पाकिस्तानी टीम में मुनीबा अली, सदफ शमास, सिदरा अमीन, रमीन शमीम, आलिया रियाज, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), नतालिया परवेज, डायना बेग, सादिया इकबाल और नाशरा संधू खेली।

Share The News
Previous articleJuhi Chawla actress : देश की सबसे अमीर अभिनेत्री बनीं जूही चावला: IPL से लेकर रियल एस्टेट तक, 7,790 करोड़ रुपये की मालकिन
Next articleजल्द सस्ती होगी शराब…………….
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here