Saturday, August 15, 2026
Home National Airport Jobs का झांसा देकर देशभर में करते थे साइबर ठगी –...

Airport Jobs का झांसा देकर देशभर में करते थे साइबर ठगी – जालौन पुलिस ने 5 राज्यों में वांछित गिरोह का किया भंडाफोड़

0
116

Airport Jobs : जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की साइबर थाना टीम ने शनिवार को एक संगठित ऑनलाइन ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो बेरोजगार युवाओं को एयरपोर्ट में नौकरी का झांसा देकर देशभर में करोड़ों की साइबर ठगी कर चुका था। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के 5 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, फर्जी दस्तावेज, सिम कार्ड और नकदी बरामद की गई है।

Read More : CG News : बुलडोजर कार्रवाई पर रायपुर में बवाल : अवैध कब्जे पर निगम का एक्शन, व्यापारियों ने लगाया पक्षपात का आरोप

साइबर थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी इकलासपुरा चौराहे के पास वाहन का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर पांचों आरोपियों — धीरज सिंह, सुमित सिंह, उदय प्रताप सिंह, अमरजीत सिंह और दीपक सिंह — को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे fresherworld.com, shine.com और quikr.com जैसी वेबसाइट्स से बेरोजगार युवाओं का डेटा खरीदते थे। इसके बाद ये आरोपी फर्जी सिम कार्ड्स का इस्तेमाल कर पीड़ितों को फोन, ईमेल और SMS के ज़रिए एयरपोर्ट की आकर्षक नौकरियों का झांसा देते थे।

वे रजिस्ट्रेशन फीस, मेडिकल टेस्ट, यूनिफॉर्म चार्ज और ट्रेनिंग फीस के नाम पर हजारों रुपये वसूलते थे। रकम मिलते ही सिम कार्ड्स को तोड़कर फेंक दिया जाता था ताकि पीड़ित पुलिस तक न पहुँच सके।

भारी मात्रा में सामान बरामद

गिरफ्तारियों के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्न सामग्री बरामद की:

  • 2 लैपटॉप
  • 10 मोबाइल फोन
  • 7 डेबिट/क्रेडिट कार्ड
  • 9 सिम कार्ड
  • ₹6,500 नकद

जांच में पाया गया कि मोबाइल और सिम कार्ड्स के IMEI नंबर NCRP (National Cybercrime Reporting Portal) पर पहले से ही दर्ज साइबर मामलों से जुड़े हुए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह झारखंड, मध्य प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, हरियाणा, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में सक्रिय था और 50 से अधिक मामलों में इनकी संलिप्तता सामने आई है।

Read More : Guwahati News : महावतार नरसिम्हा की स्क्रीनिंग के दौरान बड़ा हादसा, थिएटर की छत गिरी, 3 घायल, देखें वीडियो…

अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की क्राइम हिस्ट्री खंगाली जा रही है और इन्हें जल्द ही न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। इस गिरफ्तारी को साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here