शाजापुर : क्षत्रिय करणी सेना ने 20% EWS आरक्षण और अग्निवीर योजना समाप्त करने की मांग की

किशोर नाथ राजगुरु/शाजापुर। शाजापुर जिले के मदाना स्थित सती माता मंदिर में क्षत्रिय करणी सेना की पूजा-अर्चना आयोजित की गई। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत और मध्यप्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा उपस्थित थे।

Read News : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

मध्यप्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा ने 15 नवंबर 2025 को देवास में आयोजित होने वाले क्षत्रिय क्रांति महासम्मेलन की घोषणा की। उन्होंने हरदा में क्षत्रिय समाज के साथ हुए दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिस व सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Read News : ग्रेटर नोएडा : निक्की हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी पति के बाद सास भी गिरफ्तार

संगठन ने प्रमुख मांगों में शामिल किया:

  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षण 10% से बढ़ाकर 20% करना, EWS प्रमाण पत्र की प्रक्रिया सरल बनाना और OBC जैसी अतिरिक्त सरकारी सुविधाएं देना।
  • अग्निवीर योजना समाप्त कर सेना में स्थायी नियुक्ति की पुरानी व्यवस्था बहाल करना, मौजूदा अग्निवीरों को स्थायी कर पेंशन व अन्य सुविधाएं प्रदान करना।
  • गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देना, कठोर गौ संरक्षण कानून लागू करना और गौशालाओं के लिए पर्याप्त बजट सुनिश्चित करना।
  • किसानों के लिए सभी फसलों पर MSP कानूनी रूप से अनिवार्य करना।
  • धार के भोजशाला और वाग्देवी मंदिर की ASI जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करना।

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इन मांगों को नहीं सुनेगी, तो देवास के बाद भोपाल में आंदोलन किया जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories