ग्रेटर नोएडा। दहेज हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। निक्की हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पति के बाद अब मृतका की सास को भी गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने जानकारी दी कि मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। इससे पहले मृतका के पति को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार निक्की की मौत को लेकर शुरू से ही संदेह की स्थिति बनी हुई थी और जांच के दौरान दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप सामने आए।
पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई कि निक्की को लगातार दहेज के लिए परेशान किया जाता था। इस प्रताड़ना के चलते ही उसकी मौत हुई। मामले में मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे।
Read news : यूपी एटीएस ने पकड़ा फर्जी आधार कार्ड रैकेट, UIDAI से करें नंबर वेरिफिकेशन
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है और बहुत जल्द पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठेगा।













