Monday, April 6, 2026
35.1 C
Raipur

TOP 10 News Today 21 Aug 2025 : निशाने पर आज : ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन विधेयक लोकसभा में पास, रेलवे के गड्ढे में डूबकर 4 बच्चों की मौत, छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी पदोन्नति : 25 SI बने निरीक्षक, गणेश उत्सव पर रायपुर प्रशासन की सख्त गाइडलाइन जारी, विदेश दौरे पर सीएम साय, स्कूल में प्रार्थना के दौरान छात्रा ने खाया जहर,..समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…

TOP 10 News Today 21 Aug 2025

1 . ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन विधेयक लोकसभा में पास

नई दिल्ली। लोकसभा ने बुधवार को ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक 2025 पास कर दिया। इस बिल में रियल मनी गेम्स (RMGs) पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। रियल मनी गेम्स में प्लेयर्स रिवॉर्ड जीतने की उम्मीद में पैसे जमा करते हैं। बिल में ऑनलाइन मनी गेम्स और उनके प्रचार वाले विज्ञापनों पर रोक लगाने का भी प्रावधान है। सरकार का उद्देश्य ऑनलाइन गेमिंग के बहाने सट्टेबाजी को नियंत्रित करना और जुए में शामिल कंपनियों पर कड़ी निगरानी रखना है। हालांकि, इसके चलते कई भारतीय रियल मनी फॉर्मेट के गेमिंग ऐप्स और प्लेटफॉर्म्स प्रभावित हो सकते हैं। लोकसभा में पारित होने के बाद यह विधेयक राज्यसभा में बहस और वोटिंग के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून बन जाएगा।

2 . छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी पदोन्नति : 25 SI बने निरीक्षक

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में पदोन्नति का इंतजार कर रहे अफसरों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार, 25 उप निरीक्षकों (SI) को योग्यता सूची वर्ष 2025 के आधार पर निरीक्षक (TI) के पद पर प्रमोशन दिया गया है। प्रदेश के डीजीपी अरुण देव गौतम ने पदोन्नति संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। फिलहाल इन अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही अस्थायी तौर पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, नई पदस्थापना को लेकर जल्द ही अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।

3 . रेलवे के गड्ढे में डूबकर 4 बच्चों की मौत

यवतमाल | महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में बड़ा हादसा हो गया। दारव्हा-नेर मार्ग स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में चार मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई। रेलवे फ्लाईओवर निर्माण के लिए बनाए गए गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था, जिसमें नहाने उतरे ये चारों बच्चे वापस बाहर नहीं निकल पाए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चों को जब तक बाहर निकाला गया, उनकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। दारव्हा उप जिला अस्पताल और फिर यवतमाल के संजीवनी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रिहान असलम खान (13), गोलू पांडुरंग नारनवरे (10), सोम्या सतीश खडसन (10) और वैभव आशीष बोधले (14) के रूप में हुई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। प्रशासन ने रेलवे निर्माण कंपनी की लापरवाही की जांच शुरू कर दी है, क्योंकि गड्ढे के चारों ओर सुरक्षा घेरा तक नहीं बनाया गया था।

4 . गणेश उत्सव पर रायपुर प्रशासन की सख्त गाइडलाइन जारी

Ganesh Utsav 2025 : रायपुर। राजधानी में गणेश उत्सव को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त गाइडलाइन जारी की है। अब किसी भी समिति को सड़क पर पंडाल लगाने से पहले अनुमति लेनी होगी। वहीं रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर या अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग पर पूरी तरह रोक रहेगी। हर पंडाल में CCTV कैमरा लगाना और स्वयंसेवक तैनात करना भी अनिवार्य किया गया है। एडिशनल कलेक्टर उमाशंकर बंदे और एडिशनल एसपी लखन पटले ने उत्सव समितियों की बैठक लेकर साफ निर्देश दिए कि एनजीटी के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। पुलिस ने समितियों को सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनजर रात में विशेष निगरानी रखने को कहा है।

5 . विदेश दौरे पर सीएम साय

CM Sai Foreign Trip : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ 10 दिवसीय जापान और दक्षिण कोरिया प्रवास के लिए आज रवाना हुए। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पर मंत्रिमंडल, विधायक, भाजपा पदाधिकारी और अधिकारियों ने उन्हें स्नेहभेंट कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। बतौर मुख्यमंत्री यह उनका पहला विदेश दौरा है। इस प्रवास के दौरान वे ओसाका में होने वाले वर्ल्ड एक्सपो सहित विभिन्न औद्योगिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे और छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति को प्रस्तुत कर निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।

6 . सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी का चौंकाने वाला बयान

दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की जांच में आरोपी राजेश खिमजी लगातार अजीबोगरीब दावे कर रहा है। पुलिस रिमांड पर पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने घर पर बने शिव मंदिर में शिवलिंग की पूजा करता है और उसे भगवान शिव के भैरव स्वरूप के दर्शन हुए। आरोपी का कहना है कि उसी ‘भैरव स्वरूप’ ने उसे आदेश दिया कि दिल्ली जाकर आवारा कुत्तों को बाहर न करने की अपील करनी चाहिए। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजेश बिना टिकट ट्रेन से नई दिल्ली पहुंचा। वहां से मेट्रो और रिक्शा का इस्तेमाल करते हुए वह मुख्यमंत्री के निजी आवास तक पहुंच गया। उसने दावा किया कि केवल अपनी बात रखने आया था, लेकिन जब सीएम ने उसकी गुहार नहीं सुनी तो गुस्से में आकर हमला कर दिया।

7 . लंच बॉक्स में मौत का सामान : मामूली थप्पड़ का बदला लेने छात्र ने टीचर को मारी गोली

उधम सिंह नगर। काशीपुर के कुंडेश्वरी रोड स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार को दिल दहला देने वाली वारदात हुई। 9वीं कक्षा के छात्र ने अपने भौतिक विज्ञान के शिक्षक गगनदीप कोहली पर कक्षा में ही गोली चला दी। गोली उनके कंधे में लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्र अपने लंच बॉक्स में 315 बोर का तमंचा छिपाकर स्कूल लाया था। घटना के बाद पुलिस ने छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। चौंकाने वाली बात यह रही कि छात्र ने इस हमले की वजह टीचर से हुई पिछली कहासुनी को बताया।

8 . स्कूल में प्रार्थना के दौरान छात्रा ने खाया जहर, मचा हड़कंप….

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक स्कूल छात्रा ने प्रार्थना के दौरान जहर खाकर अपनी जान लेने की कोशिश की। घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के वाड्रफनगर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल की है। स्कूल में प्रार्थना सभा चल रही थी, तभी अचानक 12वीं की छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी। स्कूल स्टाफ तुरंत उसे लेकर पास के अस्पताल पहुँचा, जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद खुलासा किया कि छात्रा ने कीटनाशक का सेवन किया है। यह सुनते ही स्कूल प्रबंधन और छात्रा के माता-पिता के होश उड़ गए।

9 . GST में बड़ा बदलाव : खत्म होंगे 12% और 28% स्लैब, अब सिर्फ % पर टैक्स…

जीएसटी व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम बढ़ाया है। मंत्रिसमूह (GoM) ने 12% और 28% वाले टैक्स स्लैब को खत्म करने के प्रस्ताव पर सहमति जताई है। इसके बाद अब देश में केवल दो मुख्य स्लैब—5% और 18%—लागू होंगे। वहीं लग्जरी और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक अलग 40% का उच्चतम स्लैब रखा जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने पर लगभग 99% सामान, जो अब तक 12% टैक्स दायरे में आते थे, 5% श्रेणी में शामिल हो जाएंगे। इसी तरह, 28% वाले स्लैब के करीब 90% उत्पाद अब 18% टैक्स के अंतर्गत आ जाएंगे। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं को राहत और व्यापारियों को सहज कर अनुपालन के रूप में दिखाई देगा।

10 . पूर्व CM भूपेश बघेल पहुंचे ED कार्यालय, बेटे चैतन्य से मुलाकात में पूरा परिवार मौजूद

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पर हैं। इसी बीच आज पूर्व सीएम भूपेश बघेल रायपुर के सुभाष स्टेडियम स्थित ED कार्यालय पहुंचे और बेटे से मुलाकात की। उनके साथ पत्नी, चैतन्य की पत्नी, बेटियां और नाती भी मौजूद थे। चैतन्य को सोमवार को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद एक दिन के लिए कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद ED ने उनकी कस्टोडियल रिमांड की मांग की, जिसे विशेष अदालत ने मंजूर करते हुए 23 अगस्त तक बढ़ा दिया। एजेंसी फिलहाल उनसे शराब घोटाले से जुड़ी वित्तीय लेन-देन और नई कड़ियों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Latest YouTube Shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

शराब पीकर गाड़ी चलाते है तो सावधान, 121 वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...#raipur #cg #police

मामला चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर शायद आपको यकीन भी न हो, लेकिन सच जानना ज़रूरी है ⚠️#cg #crime

मामला चौंकाने वाला है, जिसे सुनकर शायद आपको यकीन भी न हो, लेकिन सच जानना ज़रूरी है ⚠️#cg #crime

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

MP में कांग्रेस का आरोप- गेहूं बोनस घटने पर किसानों में नाराजगी, सरकार कर रही धोखा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी और...

M.P News : इंदौर में रफ्तार का कहर! ट्रक ने पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर में...

M.P News : इंदौर में ठेला व्यापारियों का हंगामा, निगम कार्रवाई का विरोध

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर में नगर निगम की...

M.P News : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, मचा हड़कंप

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

अमित जोगी मामले में SC में बोले कपिल सिब्बल- HC में हमें नहीं दिया गया पक्ष रखने का समय

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी...

Related Articles

Popular Categories