Tuesday, September 22, 2026
Home Chhattisgarh Takhatpur News : तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में बिजली गुल, मोबाइल टॉर्च की...

Takhatpur News : तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में बिजली गुल, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुई डिलीवरी, वीडियो वायरल

Takhatpur News
Takhatpur News

Takhatpur News : तखतपुर : बिलासपुर जिले के तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला की डिलीवरी मोबाइल टॉर्च की रोशनी में कराई गई। प्रसव के दौरान अचानक बिजली गुल हो गई, जिससे नर्स को बाहर खड़े शख्स से मोबाइल मांगकर टॉर्च की रोशनी में टांके लगाने पड़े। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है।

Takhatpur News : जानकारी के अनुसार, बेलसरी निवासी ज्योति नाम की महिला को रविवार की रात प्रसव पीड़ा उठने पर अस्पताल लाया गया था। अधिक दर्द होने पर उसे भर्ती कर ओटी में ले जाया गया। इसी दौरान स्वास्थ्य केंद्र में अचानक लाइट चली गई।

Takhatpur News : नर्सों ने अंधेरे में प्रसव कराया और टांके लगाने की स्थिति आने पर बाहर खड़े व्यक्ति से मोबाइल मंगवाया। उसकी टॉर्च की रोशनी में प्रसव पूरा किया गया। समय रहते सुझबूझ से महिला और नवजात दोनों सुरक्षित हैं।

 

उमस भरी गर्मी में परिजन मरीजों को गमछे से हवा करते दिखे।

Takhatpur News : करीब आधे घंटे बाद सप्लाई शुरू हुई : उमेश कुमार साहू

Takhatpur News : वार्डों में भर्ती मरीज बिजली कटने से परेशान हो गए। उमस भरी गर्मी में परिजन हाथ से हवा करते नजर आए। बीएमओ उमेश कुमार साहू ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में थ्री फेज कनेक्शन है। जिस समय बिजली गई थी, एक फेज चालू था। यदि इलेक्ट्रीशियन मौजूद होता तो फेस बदलकर बिजली तुरंत बहाल की जा सकती थी। करीब आधे घंटे बाद सप्लाई शुरू हुई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सुबह से बिजली बंद होने की बात गलत है। उन्होंने कहा कि दिनभर लाइट बंद रहने से इन्वर्टर काम नहीं कर पाया। प्रसूता की स्थिति गंभीर थी और इमरजेंसी में मोबाइल टॉर्च की रोशनी का सहारा लेना पड़ा।

Takhatpur News : बिजली विभाग में कई बार शिकायत की गई थी : नर्स रिपिका डेनियल

Takhatpur News : नर्स रिपिका डेनियल ने कहा कि बिजली विभाग में कई बार शिकायत की गई थी। डिलीवरी जरूरी थी इसलिए मोबाइल टॉर्च से प्रसव कराया गया और टांके लगाए गए। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Takhatpur News : टांके लगाने के लिए टॉर्च मंगाई गई थी : सीएमएचओ शुभ्रा गढ़वाल

Takhatpur News : सीएमएचओ शुभ्रा गढ़वाल ने बताया कि टांके लगाने के लिए टॉर्च मंगाई गई थी, उसी दौरान वीडियो बनाया गया जो गलत है। बिजली विभाग से अपील है कि अस्पताल में ऐसी समस्या न हो, ताकि मरीजों और स्टाफ को दिक्कत न उठानी पड़े।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here