Balrampur Crime News : स्कूल में प्रार्थना के दौरान छात्रा ने खाया जहर, मचा हड़कंप….

0
218
Balrampur Crime News
Balrampur Crime News

Balrampur Crime News : बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक स्कूल छात्रा ने प्रार्थना के दौरान जहर खाकर अपनी जान लेने की कोशिश की। घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के वाड्रफनगर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल की है।

Balrampur Crime News : स्कूल में प्रार्थना सभा चल रही थी, तभी अचानक 12वीं की छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी। स्कूल स्टाफ तुरंत उसे लेकर पास के अस्पताल पहुँचा, जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद खुलासा किया कि छात्रा ने कीटनाशक का सेवन किया है। यह सुनते ही स्कूल प्रबंधन और छात्रा के माता-पिता के होश उड़ गए।

फिलहाल, छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि छात्रा ने किस वजह से यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहराई से जाँच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उन पर पड़ने वाले दबावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here