Jabalpur News : जबलपुर को मिली सौगात: 23 अगस्त को होगा प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर उद्घाटन, नितिन गडकरी और CM मोहन यादव करेंगे लोकार्पण

0
167
Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का उद्घाटन 23 अगस्त को होने जा रहा है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इस फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।

Jabalpur News : मदन महल से दमोह नाका तक बने इस फ्लाईओवर की खासियत यह है कि इसमें *केबल स्टे ब्रिज* शामिल है। इसके शुरू हो जाने से शहरवासियों को लंबे समय से जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

Jabalpur News : करीब 1100 करोड़ रुपये की लागत से बना यह फ्लाईओवर जबलपुर के यातायात को नई दिशा देगा। उद्घाटन से पहले प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने ब्रिज का निरीक्षण किया, जिसमें पीडब्ल्यूडी के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here