CRIME NEWS : पाटन /अंकित जैन: जबलपुर की पाटन में नाबालिक से दुराचार का मामला सामने आया हैं पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है बताया जाता है कि आरोपी सिवनी जिले का रहने वाला है और ठेकेदारी का काम करता था नूनसर इलाके में रहने वाली नाबालिक से उसने दुराचार किया और इसके बाद उसे बहला फुसला कर मुंबई हैदराबाद और अलग-अलग जगह पर ले गया और नाबालिक से लगातार रेप की वारदात को अंजाम दिया।
CRIME NEWS : नाबालिग ने जब शादी करने की बात की तो आरोपी उससे मुकर गया इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पाटन थाने में की है पाटन थाना के अंतर्गत आने वाली नूंसर पुलिस चौकी इस पूरी मामले की जांच कर रही है आरोपी सचिन गौड जो की सिवनी जिले का रहने वाला है और शादीशुदा भी है उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है चौकी प्रभारी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जांच के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा..









