Sunday, September 27, 2026
Home National Shocking News : जिंदा युवक को मृत घोषित कर भेजा पोस्टमार्टम के...

Shocking News : जिंदा युवक को मृत घोषित कर भेजा पोस्टमार्टम के लिए….जानें फिर क्या हुआ

Shocking News
Shocking News

Shocking News : पूर्णिया। सोमवार को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज (GMCH) में चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई। शनिवार को नगर थाना क्षेत्र के झुननी पेट्रोल पंप के पास हुई दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें GMCH में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बिना पूरी जांच के तीनों को मृत घोषित कर दिया।

Shocking News : घटना और भी चौकाने वाली तब हुई जब पोस्टमार्टम की तैयारी के दौरान तीसरे शव के लिए देखा गया कि युवक की सांस चल रही थी और मुंह से खून निकल रहा था। इस पर परिजन भड़क उठे और शव को इमरजेंसी वार्ड की ओर ले गए।

हंगामा बढ़ते देख कुछ डॉक्टर मौके से भागने लगे, लेकिन गुस्साए लोगों ने एक डॉक्टर को पकड़ लिया और तत्काल इलाज की मांग की। डॉक्टरों ने बाद में युवक को पुनः मृत घोषित किया। घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अररिया जिले के फरकिया गांव निवासी मो. निजाम, रंजीत रजक और मो. शाहबुद्दीन के रूप में हुई। सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे।

राजद ने इस मामले पर सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर GMCH और राज्य सरकार पर सवाल उठाए। उपाधीक्षक GMCH भरत कुमार ने सफाई दी कि हादसे के समय ही तीनों की मौत हो चुकी थी और पोस्टमार्टम रूम में हुई गलतफहमी के कारण हंगामा मचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानूनन कार्रवाई की तैयारी में है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here