Transport company fraud : सिवनी की ट्रांसपोर्ट कंपनी से 960 बोरी गेहूँ की धोखाधड़ी: ट्रक ड्राइवर माल लेकर फरार, जबलपुर में मामला दर्ज

0
102

Transport company fraud : सिवनी/जबलपुर। सिवनी स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के साथ बड़े धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र पासिंग का एक ट्रक चालक 960 बोरी गेहूँ लेकर फरार हो गया, जिसे जबलपुर के पनागर स्थित एक वेयरहाउस से हैदराबाद पहुँचाया जाना था। पीड़ित ट्रांसपोर्ट कंपनी ‘एकता ट्रांसपोर्ट’ के संचालक ने जबलपुर के पनागर थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।

Transport company fraud : कॉल पर मिला था माल ढुलाई का काम

एकता ट्रांसपोर्ट के संचालक ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक व्यक्ति का कॉल आया था, जिसने खुद को ट्रक चालक बताया और कहा कि उसका ट्रक हैदराबाद की ओर जा रहा है। चालक ने ट्रांसपोर्ट संचालक से पूछा कि क्या उस दिशा के लिए कोई माल ढुलाई का काम है। इस पर ट्रांसपोर्ट संचालक ने उसे पनागर स्थित राज वेयरहाउस से 960 बोरी गेहूँ हैदराबाद पहुँचाने का काम सौंप दिया।

तय प्रक्रिया के अनुसार, ट्रक में गेहूँ लोड कर उसे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

Transport company fraud : तय समय पर माल न पहुँचने पर हुआ खुलासा

जब निर्धारित समय पर गेहूँ हैदराबाद नहीं पहुँचा, तो ट्रांसपोर्ट संचालक को संदेह हुआ। उन्होंने काफी प्रयास किए, लेकिन ट्रक चालक से किसी भी तरह का संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद, संचालक ने पनागर थाने पहुंचकर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।

“सिवनी निवासी एकता ट्रांसपोर्ट के संचालक की शिकायत पर पनागर थाने में आईपीसी की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है। हम ट्रक की लोकेशन ट्रेस करने के लिए तकनीकी सहायता भी ले रहे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

— जितेंद्र सिंह, एडिशनल एसपी क्राइम, जबलपुर

Transport company fraud : पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक और ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के बीच चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here