Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur Crime News : खून से लथपथ बच्चा खुद को बचाने के...

Bilaspur Crime News : खून से लथपथ बच्चा खुद को बचाने के लिए मरने का किया नाटक, पढ़े दिमाक हिला देने वाली पूरी कहानी

Bilaspur Crime News
Bilaspur Crime News

Bilaspur Crime News : बिलासपुर | बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर 13 वर्षीय सूर्यांश बरगाह पर उसके मुंहबोले मामा ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बच्चा खून से लथपथ हो गया, लेकिन उसने तुरंत खुद को मृत दिखा कर हमलावर को धोखा दिया और “बचाओ-बचाओ” की आवाजें लगाकर आसपास मौजूद लोगों की मदद ली।

Bilaspur Crime News : जानकारी के अनुसार, सूर्यांश अपने दोस्त के साथ खेल रहा था, तभी मामा उसे चॉकलेट और बिस्किट देने के बहाने बाइक पर बैठा ले गया। बटाही पुल के पास पहुँचते ही मामा ने चाकू से लगातार 10 वार किए। घबराए हुए बच्चे ने अपने आप को मृत समझा कर झाड़ियों में गिरा दिया और हमलावर वहां से भाग गया।

आसपास के लोगों की मदद से सूर्यांश को अस्पताल पहुँचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर चोटों का इलाज शुरू किया। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोग इस घटना से दहशत में हैं और सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।

7 महीने में यह मस्तूरी क्षेत्र की 120 चाकूबाजी और 7 हत्या जैसी घटनाओं के बाद हाईकोर्ट भी लगातार इस इलाके पर निगरानी रख रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here