Shrimad Bhagwat Katha Parsada : श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, रासलीला एवं गोवर्धन पूजा का भावपूर्ण वर्णन

Shrimad Bhagwat Katha Parsada : रोहित वर्मा/खरोरा। ग्राम परसदा में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के अंतर्गत भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, महारास एवं गोवर्धन पूजा के पावन प्रसंगों का भावमय वर्णन किया गया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा पंडाल भक्ति रस में सराबोर हो उठा। कथावाचक पं. ओमप्रकाश शर्मा ने श्रीकृष्ण की माखन चोरी, यशोदा मैया से बाल हठ, पूतना वध सहित अन्य बाल लीलाओं का सरल, सहज एवं भावपूर्ण वर्णन किया। इन प्रसंगों ने श्रोताओं के हृदय में वात्सल्य और भक्ति भाव को जागृत कर दिया।

व्यास मंच से कथावाचक द्वारा रासलीला का प्रसंग विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया गया, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। गोपियों के साथ भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य रास का वर्णन करते हुए प्रेम, समर्पण और निष्काम भक्ति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत रासलीला ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया, जिसे देखकर उपस्थित जनसमूह झूम उठा।

इसके पश्चात गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया गया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र के अहंकार का नाश कर गोवर्धन पर्वत धारण करने की लीला का सजीव वर्णन किया गया। इस कथा के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, कर्मप्रधान जीवन एवं अहंकार त्याग का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का मुख्य उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार एवं भक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में गूंजे जयकारे, प्रभात आरती में उमड़ी आस्था

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजस्थान के चूरू जिले में...

Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन में महाकाल की भव्य भस्म आरती, “हर-हर महादेव” से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories