Tuesday, February 17, 2026
21.3 C
Raipur

भारत की नारीशक्ति ने ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग से दिया खास संदेश…

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर : भारत ने आधी रात को चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादियों के नौ बड़े ठिकानों पर मिसाइल हमला कर उन्हें तबाह कर दिया। इस कार्रवाई में करीब 80 से 90 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। लेकिन इस ऑपरेशन को लेकर सबसे अहम संदेश भारत ने तब दिया जब इसकी आधिकारिक जानकारी देने के लिए दो महिला सैन्य अधिकारियों को देश के सामने लाया गया।

प्रेस ब्रीफिंग में विंग कमांडर व्योमिका सिंह (भारतीय वायुसेना) और कर्नल सोफिया कुरैशी (भारतीय थलसेना) ने पूरे आत्मविश्वास और रणनीतिक स्पष्टता के साथ ऑपरेशन की जानकारी दी। उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी उपस्थित थे।

क्यों है यह ब्रीफिंग खास?

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हिंदू महिलाओं के सामने उनके पतियों को गोली मारी थी। उस दर्दनाक हमले की प्रतिक्रिया में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। उसी “सिंदूर” के प्रतीक के रूप में दो महिला अफसरों को सामने लाकर देश ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत की नारीशक्ति अब सिर्फ सहन करने वाली नहीं, जवाब देने वाली है।

कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी?

गुजरात की रहने वाली और बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएट कर्नल कुरैशी 1999 में शॉर्ट सर्विस कमीशन से सेना में भर्ती हुई थीं। वे 2016 में अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भारत की टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बनीं। उनका सैन्य इतिहास चार पीढ़ियों से जुड़ा है।

विंग कमांडर व्योमिका सिंह कौन हैं?

भारतीय वायुसेना की हेलिकॉप्टर पायलट व्योमिका सिंह बचपन से ही फाइटर बनने का सपना रखती थीं। सेना की ब्रीफिंग में उनकी मौजूदगी उनके रणनीतिक महत्व को दर्शाती है, हालांकि उनकी जानकारी अभी सार्वजनिक स्तर पर सीमित है।

प्रेस ब्रीफिंग में क्या कहा

कर्नल कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य आतंकियों के ठिकानों को चुनिंदा ढंग से नष्ट करना था। यह भी सुनिश्चित किया गया कि आम नागरिकों को कोई नुकसान न हो। ऑपरेशन में केवल उन क्षेत्रों को टारगेट किया गया जहां आतंकियों को प्रशिक्षण दिया जाता था और लॉन्चपैड के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

M.P Crime : भोपाल के एमपी नगर कैफे में गुंडों का हमला, युवक को बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद पूरी वारदात

भोपाल। राजधानी भोपाल के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एमपी नगर...

M.P विधानसभा में आज होगा अनुपूरक बजट पेश, विपक्ष के हंगामे के आसार

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र 2026 का दूसरा...

M.P News : इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, कई गाड़ियों को मारी टक्कर

इंदौर : शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार...

MP बोर्ड 10वीं की परीक्षा आज से शुरू, 9 लाख छात्र शामिल, CBSE 10वीं की परीक्षा भी आज से आरंभ

भोपाल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की कक्षा 10वीं...

M.P News : भोपाल में आज BJP विधायक दल की अहम बैठक, विधानसभा सत्र को लेकर बनेगी रणनीति

भोपाल:  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज भारतीय...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds