Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Rakshabandhan 2025 : जेल में रक्षाबंधन की विशेष व्यवस्था, राखी बांधने आने...

Rakshabandhan 2025 : जेल में रक्षाबंधन की विशेष व्यवस्था, राखी बांधने आने वाली बहनों को मिलेगी विशेष सुरक्षा किट…

Rakshabandhan 2025
Rakshabandhan 2025

Rakshabandhan 2025 : जबलपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने आने वाली बहनों के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल प्रबंधन ने इस बार खास तैयारी की है। सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए जेल प्रशासन ने निर्णय लिया है कि इस बार बहनों को राखी के साथ एक विशेष “राखी किट” प्रदान की जाएगी, जो जेल परिसर के अंदर ले जाना अनिवार्य होगा।

Rakshabandhan 2025 : हर साल की तरह इस बार भी ढाई हजार से अधिक महिलाएं अपने बंदी भाइयों से मिलने और राखी बांधने जेल परिसर पहुंचेंगी। लेकिन इस बार जेल प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए जेल गेट पर चेकिंग व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। महिला प्रहरी हर महिला की जांच करेंगी और सिर्फ उन्हीं महिलाओं को जेल परिसर में प्रवेश मिलेगा, जो तय किट के साथ होंगी।

संदिग्ध वस्तुओं पर जीरो टॉलरेंस

जेल प्रबंधन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर कोई भी महिला नशे की सामग्री, मोबाइल फोन या किसी भी संदिग्ध वस्तु को राखी के बहाने अंदर ले जाने की कोशिश करती है, तो उसके खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाई-बहन के रिश्ते में सुरक्षा की मजबूत डोर

जेल अधीक्षक का कहना है कि— “रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते का पवित्र त्योहार है, लेकिन सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। इसलिए यह व्यवस्था की गई है कि महिलाएं जेल परिसर में सिर्फ प्रशासन द्वारा दी गई राखी किट का ही उपयोग करें। इससे त्योहार की गरिमा बनी रहेगी और जेल परिसर में किसी प्रकार की अवैध सामग्री के प्रवेश की संभावना भी खत्म होगी।”

जेल परिसर के भीतर व्यवस्था भी सुचारू रखने के लिए अस्थायी पंडाल, टोकन सिस्टम और पानी-छांव जैसी बुनियादी सुविधाएं दी जा रही हैं ताकि बहनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here