Saturday, August 15, 2026
Home National Sarkari News : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 3727 ऑफिस अटेंडेंट पदों...

Sarkari News : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 3727 ऑफिस अटेंडेंट पदों पर निकली भर्ती, देखें डिटेल

0
211
Sarkari News : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 3727 ऑफिस अटेंडेंट पदों पर निकली भर्ती, देखें डिटेल
Sarkari News : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 3727 ऑफिस अटेंडेंट पदों पर निकली भर्ती, देखें डिटेल

Sarkari News : पटना। बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी है। विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर खोल दिया है। राज्य सरकार ने प्रदेश भर में 3727 ऑफिस अटेंडेंट (Office Attendant) पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है, जिससे लाखों शिक्षित युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद जगी है।

Sarkari News :  सूत्रों के मुताबिक, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2025 से शुरू होगी और 24 सितंबर 2025 को समाप्त होगी। जैसे ही आवेदन पोर्टल ओपन होगा, इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

सरकार की इस पहल को चुनावी रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि यह भर्ती प्रक्रिया सीधे तौर पर युवाओं को साधने की कोशिश है। खासकर उन उम्मीदवारों के लिए जो वर्षों से 10वीं पास के आधार पर सरकारी नौकरी की राह देख रहे थे।

पात्रता और आयु सीमा:

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।

युवाओं में उत्साह, विपक्ष ने साधा निशाना

सरकारी नौकरियों की घोषणा से युवाओं में जहां उत्साह है, वहीं विपक्ष ने सरकार पर चुनावी लाभ के लिए रोजगार कार्ड खेलने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, युवा वर्ग का कहना है कि लंबे समय बाद सरकार ने उनके लिए कुछ ठोस कदम उठाया है।

सरकार का दावा है कि यह भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से होगी और सभी चयनित उम्मीदवारों को समय पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here