Saturday, August 15, 2026
Home National SBI में क्लर्क भर्ती का सुनहरा मौका, 8283 पदों पर जूनियर एसोसिएट...

SBI में क्लर्क भर्ती का सुनहरा मौका, 8283 पदों पर जूनियर एसोसिएट की वैकेंसी, देखें आवेदन प्रक्रिया……

0
192
SBI में क्लर्क भर्ती
SBI में क्लर्क भर्ती

SBI में क्लर्क भर्ती : नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लेरिकल कैडर में जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के पदों पर मेगा भर्ती अभियान शुरू किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 8283 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें रेगुलर और बैकलॉग दोनों वैकेंसी शामिल हैं।

SBI में क्लर्क भर्ती : कब और कैसे करें आवेदन?

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त 2025 से शुरू होकर 26 अगस्त 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Recruitment of Junior Associates 2025” लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

कुल रिक्तियों का राज्यवार विवरण (प्रमुख राज्य):

  • उत्तर प्रदेश: 514 पद

  • महाराष्ट्र: 476 पद

  • गुजरात: 220 पद

  • बिहार: 260 पद

  • छत्तीसगढ़: 220 पद

  • तमिलनाडु: 380 पद

योग्यता और आयु सीमा:

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य।

  • आयु सीमा: 20 वर्ष से 28 वर्ष (OBC, SC/ST, PwBD को नियमानुसार छूट मिलेगी।)

चयन प्रक्रिया में होगा तीन स्तर का मुकाबला:

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) – 100 अंक, 1 घंटे की परीक्षा।

  2. मुख्य परीक्षा (Mains) – 200 अंक, 2 घंटे 40 मिनट की परीक्षा।

  3. स्थानीय भाषा परीक्षा – वे उम्मीदवार जो 10वीं या 12वीं में स्थानीय भाषा पास नहीं किए हैं, उन्हें यह परीक्षा देनी होगी।

वेतनमान और अन्य लाभ:

चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक बेसिक सैलरी ₹26,730 मिलेगी, जो भत्तों और अन्य सुविधाओं के साथ कुल सैलरी ₹46,000 प्रति माह तक हो सकती है। इसके अलावा PF, पेंशन स्कीम, मेडिकल बेनिफिट्स, इंश्योरेंस और लीव फेयर जैसे अन्य फायदे भी मिलेंगे।

आवेदन शुल्क:

  • General/OBC/EWS वर्ग: ₹750

  • SC/ST/PwBD/Ex-Servicemen: कोई शुल्क नहीं

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर:

SBI की यह मेगा भर्ती उन युवाओं के लिए एक बड़ा मौका है, जो स्थिर और प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। प्रतियोगिता कड़ी होगी, लेकिन तैयारी सही दिशा में की जाए तो यह भर्ती आपके लिए करियर में बड़ा बदलाव ला सकती है। ध्यान रहे, आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2025 है, इसलिए देरी न करें और समय रहते आवेदन कर लें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here