Monday, June 1, 2026
28.1 C
Raipur

Chakradharpur Railway Division : रेल ट्रैक पर मौत का धमाका – नक्सलियों ने किया बम विस्फोट, एक ट्रैकमैन की मौत, दूसरा गंभीर

Chakradharpur Railway Division : चक्रधरपुर/राउरकेला। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले बिमलगढ़ रेलखंड पर रविवार सुबह एक बार फिर नक्सल आतंक देखने को मिला। सुबह 10:30 बजे के आसपास, नक्सलियों ने पेट्रोलिंग कर रहे दो ट्रैकमैन को निशाना बनाकर शक्तिशाली बम विस्फोट किया। इस हमले में 58 वर्षीय एतवा उरांव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुधराम मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Read More : CG NEWS : डीएमएफ फंड का दुरुपयोग! ननकीराम कंवर ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सड़क निर्माण स्वीकृति निरस्त करने की मांग

इस घटना से कुछ घंटे पहले सुबह 6:30 बजे भी ट्रैक पर एक विस्फोट हुआ था, और नक्सलियों ने लाल बैनर लगाकर अपने इरादों का संकेत दे दिया था। बावजूद इसके, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ट्रैक की पूरी जांच किए बिना ही दोनों कर्मचारियों को पेट्रोलिंग के लिए भेज दिया।
जब कर्मचारी ट्रैक की जांच कर रहे थे, तभी दूसरा विस्फोट हुआ, जिससे एतवा उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। बुधराम मुंडा को गंभीर अवस्था में राउरकेला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

इस हमले के बाद रेलवे कर्मचारियों में जबरदस्त रोष फैल गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने इसे घोर लापरवाही बताते हुए कहा कि नक्सली बंद जैसे संवेदनशील मौकों पर कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की ज़िम्मेदारी है।
रेलवे यूनियनों ने इस घटना की तीखी निंदा करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। यूनियनों की मांग है कि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो और भविष्य में इस तरह की लापरवाही न दोहराई जाए।

घटना के बाद कुछ घंटों तक इस रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही भी बाधित रही। यात्रियों में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता देखी गई। कई रेलगाड़ियों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया है। यह क्षेत्र झारखंड-ओडिशा सीमा पर स्थित होने के कारण नक्सल प्रभावित माना जाता है, जहां पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। सुरक्षा एजेंसियों को पहले से अलर्ट किया गया था, लेकिन इस बार भी नक्सली रेलवे जैसे संवेदनशील इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने में सफल रहे।

Read More : CG News: गुढ़ियारी में भव्य कांवड़ यात्रा, सावन में कांवड़िया बने सीएम विष्णुदेव साय, भोलेनाथ का किया रुद्राभिषेक

घटना के कई घंटे बाद तक स्थानीय प्रशासन और RPF के उच्च अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्ट बयान नहीं आया, जिससे जवाबदेही और सुरक्षा प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। रेलवे बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जांच समिति घोषित नहीं की गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूज

मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूज

Mango Fest: कीमत ₹3 लाख! दुनिया का सबसे महंगा आम रायपुर आम महोत्सव में मची देखने की होड़

Mango Fest: कीमत ₹3 लाख! दुनिया का सबसे महंगा आम रायपुर आम महोत्सव में मची देखने की होड़

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

Raipur News: 10 और 13 मई- रायपुर स्टेडियम में होगा क्रिकेट महासंग्राम! प्रशासन अलर्ट पर #cgnews

Raipur News: 10 और 13 मई- रायपुर स्टेडियम में होगा क्रिकेट महासंग्राम! प्रशासन अलर्ट पर #cgnews

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Latest YouTube Shorts

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट!  4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट! 4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश  युवक पर डंडे से हमला

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश युवक पर डंडे से हमला

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories