Friday, August 14, 2026
Home Chhattisgarh Block Congress Committee : मांकड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री के...

Block Congress Committee : मांकड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

0
263

Block Congress Committee : मांकड़ी। गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मांकड़ी ने धान खरीदी से संबंधित समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बुधराम नेताम ने कहा कि हड़ताली सहकारी कर्मचारियों की चार सूत्रीय मांगों का कांग्रेस समर्थन करती है और उनकी मांगें पूर्णतः जायज हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रतिनिधि धान खरीदी केंद्र मांकड़ी पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Block Congress Committee : नेताम ने कहा कि खरीदी केंद्र पर धान खरीदी से संबंधित समुचित व्यवस्था नहीं पाई गई, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा इस मामले को टाल-मटोल किया गया, तो पार्टी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

ज्ञापन सौंपने के मौके पर शकूर खान (प्रदेश सचिव), वीरस प्रसाद साहू (मंडल अध्यक्ष), लखु पोयाम (मंडल अध्यक्ष) सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share The News
Previous articleTejas crash : दुबई एयर शो में भारतीय लड़ाकू विमान तेजस क्रैश, हवाई अड्डे पर काला धुआं और दहशत
Next articleTeajas Crash : दुबई एयर शो में ‘मौत की उड़ान’! तेजस जेट क्रैश में गई पायलट की जान
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here