HomeMadhya PradeshGwaliorElectoral irregularities : पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने ग्वालियर में चुनावी...

Electoral irregularities : पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने ग्वालियर में चुनावी गड़बड़ी और माफिया संगठनों पर लगाए गंभीर आरोप

Date:

Related stories

Electoral irregularities : ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने एनडीए सरकार पर चुनावी गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोप लगाए।

यादव ने कहा कि हाल ही में बिहार में हुए विधानसभा चुनाव इसका प्रमुख उदाहरण हैं। उन्होंने बताया कि वहां भाजपा का स्ट्राइक रेट 90 प्रतिशत रहा, जिसमें मतदाताओं के नाम मनमाने तरीके से हटाए गए और कुल मतदाताओं से तीन लाख अधिक वोट पाए गए। यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग मौन बना हुआ है और इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Electoral irregularitiesपूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने ब्लॉक लेवल पर अपने बीएलए 2 बनाकर चुनाव आयोग के कार्यक्रम पर पैनी नजर रखी है। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में माफिया गतिविधियों पर भी चिंता व्यक्त की। यादव ने कहा कि भू-माफिया, रेत-माफिया, शराब माफिया सहित कई तरह के माफिया सक्रिय हैं, और प्रदेश में पुलिंग पुलिसिंग सही तरीके से नहीं हो रही।

अरुण यादव ने महिला सुरक्षा को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश महिलाओं के प्रति अत्याचार में देश में नंबर वन बना हुआ है और आए दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म और दुर्व्यवहार की खबरें सामने आती रहती हैं।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here