Umaria News Sub Inspector Suicide : सब-इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस विभाग में हड़कंप

Sanjay Sahu
Umaria News Sub Inspector Suicide

Umaria News Sub Inspector Suicide : उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस लाइन में पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

Umaria News Sub Inspector Suicide :जानकारी के अनुसार, विजय सिंह कोल (55 वर्ष), निवासी सागर, उमरिया पुलिस लाइन की शस्त्र शाखा में पदस्थ थे। उन्होंने पुलिस लाइन परिसर स्थित तालाब की मेड़ के पास खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Umaria News Sub Inspector Suicide :घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शहडोल रेंज के डीआईजी और उमरिया पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

Umaria News Sub Inspector Suicide :फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि सब-इंस्पेक्टर ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *