SIP Investment Tips : हर महीने 15,000 की SIP से 1 करोड़ से ज्यादा का फंड, जानिए पूरा गणित…

SIP Investment Tips : आज के समय में मोटी तनख्वाह या ज्यादा कमाई होना ही आर्थिक सुरक्षा की गारंटी नहीं है। असल खेल है उस कमाई को सही दिशा में लगाकर पैसों से पैसा बनाने का। चाहे आप ₹1 लाख कमा रहे हों या ₹25,000, अगर आपने स्मार्ट इन्वेस्टमेंट की आदत डाल ली तो भविष्य में पैसों की तंगी आपके जीवन में नहीं आएगी।

SIP Investment Tips : 30% Thumb Rule — हर महीने की सैलरी में से सबसे पहले ‘भविष्य’ को दीजिए हिस्सा

मान लीजिए आपकी मासिक आय ₹1 लाख है। तो सबसे पहले 30% यानी ₹30,000 को “इन्वेस्टमेंट फंड” में भेज दीजिए। यह रकम आपके खर्चों में शामिल नहीं होगी, बल्कि यह आपका ‘फ्यूचर कैपिटल’ बनेगी।

SIP की ताकत — छोटे-छोटे निवेश से बनेगा करोड़ों का फंड

इस ₹30,000 में से आधा हिस्सा, यानी ₹15,000 को हर महीने म्यूचुअल फंड SIP में डालिए। 12% के अनुमानित रिटर्न के हिसाब से अगर आप 20 साल तक नियमित रूप से SIP करते हैं तो कुल ₹36 लाख का निवेश बढ़कर लगभग ₹1.37 करोड़ हो सकता है। ये है कंपाउंडिंग का जादू, जो पैसों को रातों-रात नहीं बल्कि समय के साथ अमीर बनाता है।

SIP Investment Tips

PPF और पोस्ट ऑफिस स्कीमें — पूंजी की सुरक्षा और गारंटीड ग्रोथ

बचा हुआ ₹15,000 उन योजनाओं में लगाइए जो जोखिम में नहीं आतीं, जैसे PPF (पब्लिक प्रॉविडेंट फंड)। 7.1% के सालाना ब्याज के साथ यह स्कीम टैक्स सेविंग का फायदा भी देती है। इसके अलावा FD या RD जैसी पारंपरिक योजनाओं में भी निवेश किया जा सकता है, जो स्थिरता और सुरक्षित रिटर्न देती हैं।

क्यों जरूरी है SIP और सुरक्षित स्कीम का कॉम्बिनेशन?

SIP आपको लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएशन के लिए तैयार करता है, जबकि पोस्ट ऑफिस और PPF जैसी स्कीमें आपकी पूंजी की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं। ये दोनों मिलकर आपके निवेश पोर्टफोलियो में संतुलन बनाते हैं।

20 साल बाद क्या होगा?

अगर आपने यह आदत आज से शुरू कर दी, तो 15-20 साल बाद आपके पास बच्चों की पढ़ाई, रिटायरमेंट, घर या बिजनेस के लिए करोड़ों का फंड तैयार होगा। वो भी बिना किसी अतिरिक्त टेंशन के।

सीधा फंडा — कमाई पर मत इतराइए, उसे स्मार्ट तरीके से लगाइए।

जो लोग आज पैसों के लिए नहीं दौड़ रहे, वो कल पैसों से काम करवा रहे होंगे। आपका पैसा आपके लिए कब काम करने लगेगा, ये आप पर निर्भर करता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories