Raipur Crime: रायपुर में गवर्नमेंट टीचर की फर्जी भर्ती का खुलासा: NGO ने 300 युवाओं से करोड़ों ठगे, डायरेक्टर फरार

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक NGO द्वारा सरकारी स्कूलों में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। इस फर्जीवाड़े में NGO के डायरेक्टर ने सैकड़ों बेरोजगार युवक-युवतियों से 2 से 5 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में वसूल लिए और बाद में पैसे लेकर फरार हो गया।

Raipur Crime: बताया जा रहा है कि रायपुर के अंबेडकर चौक स्थित वीर नारायण सिंह परिसर में ‘री इंडिया स्किल वेलफेयर फाउंडेशन’ नामक NGO ने ऑफिस खोल रखा था। डायरेक्टर राजू रात्रे और अल्फिजा फातिमा द्वारा संचालित इस संस्था ने विज्ञापन देकर लोगों को सरकारी स्कूलों में टीचर की नौकरी देने का झांसा दिया।

 

READ MORE : UP Etah News : सावन में मरे नाग का बदला लेने पहुंची नागिन?….परिवार में मचा हड़कंप, पढ़े पूरी खबर….

Raipur Crime: विज्ञापन में यह दावा किया गया था कि NGO स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा देने का काम करता है और हर शिक्षक को 22 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इस भरोसे पर सैकड़ों लोगों ने आवेदन किया और सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर लाखों रुपये जमा कर दिए।

Raipur Crime: आरोपियों ने कई युवाओं को रायपुर समेत विभिन्न जिलों के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए भेज भी दिया। उन्हें बाकायदा जॉइनिंग लेटर भी दिया गया, जिसमें यह दावा था कि वे 58 साल तक नौकरी कर सकते हैं। शुरुआत में कुछ लोगों को 3-4 महीने तक सैलरी दी भी गई, जिससे भरोसा बना रहा।

Raipur Crime: लेकिन धीरे-धीरे सैलरी आनी बंद हो गई और NGO के स्टाफ ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। कुछ पीड़ितों ने साल भर तक स्कूलों में काम किया, लेकिन वेतन नहीं मिला।

Raipur Crime: करीब 300 लोगों से लाखों रुपये की वसूली के बाद 1 जुलाई 2025 से NGO का ऑफिस बंद कर दिया गया है। डायरेक्टर और अन्य लोग मोबाइल बंद कर फरार हैं।

Raipur Crime: इस मामले में अब तक रायपुर के सिविल लाइन थाने में दो दर्जन से ज्यादा पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई है। ASP कीर्तन राठौर के अनुसार, यह धोखाधड़ी रायपुर सहित कई जिलों में फैली है और कुल वसूली की राशि करोड़ों में हो सकती है।

Raipur Crime: पीड़ितों में सुरभि सोनी, पलक गायकवाड, प्रसेन जीत भारद्वाज, चंद्रकांता पटेल, सरोजिनी कंवर, यशोदा कंवर, गीतांजलि साहू, खिलेश्वरी साहू, जयश्री ध्रुव, रूपा वर्मा, खिलेश्वरी ठाकुर, मनीषा बाघमरे, चंद्रकला, हेमलता, जॉनसन खाका, सुमन साहू, भानु प्रताप सिंह, भेदू राम सोनकर और रूपेश सोनकर शामिल हैं, जिन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 

READ MORE:NEET PG 2025 : एडमिट कार्ड जारी, 3 अगस्त को 233 शहरों में होगा देश का सबसे बड़ा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम, पढ़े जरुरी गाइडलाइन….

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *