Wednesday, September 2, 2026
Home National NEET PG 2025 : एडमिट कार्ड जारी, 3 अगस्त को 233 शहरों...

NEET PG 2025 : एडमिट कार्ड जारी, 3 अगस्त को 233 शहरों में होगा देश का सबसे बड़ा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम, पढ़े जरुरी गाइडलाइन….

NEET PG 2025
NEET PG 2025

NEET PG 2025 : देशभर के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर है। NEET PG 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी इसे नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 3 अगस्त 2025 को देश के 233 शहरों में आयोजित होने वाली यह परीक्षा देश के हजारों डॉक्टर्स के लिए उनके पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन की दिशा तय करेगी।

NEET PG 2025 : सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी परीक्षा

NEET PG 2025 परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होगी और दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंच जाएं। लेट पहुंचने वाले उम्मीदवारों को एंट्री नहीं दी जाएगी।

233 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्र, सख्त गाइडलाइन

इस बार NBE ने देशभर में कुल 233 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षा को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं:

  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक वैध फोटो ID (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि) साथ लाना अनिवार्य है।

  • परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस आदि पूरी तरह बैन रहेंगे।

  • ड्रेस कोड के तहत उम्मीदवारों को हल्के कपड़े पहनने और बड़े बटन, मोटे सोल वाले जूते, और गहनों से परहेज करने की सलाह दी गई है।

  • परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक अटेंडेंस और फेस रिकग्निशन वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।

NEET PG 2025: परीक्षा में ये रहेगा फोकस

NEET PG 2025 में इस बार 200 MCQ बेस्ड सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें क्लिनिकल साइंस, प्री-क्लिनिकल और पैरा-क्लिनिकल सब्जेक्ट्स को प्रमुखता दी गई है। हर सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर पर 1 अंक कटेगा।

महत्वपूर्ण तारीखें:

  • एडमिट कार्ड जारी: 31 जुलाई 2025

  • परीक्षा तिथि: 3 अगस्त 2025

  • परिणाम घोषित: अगस्त के अंतिम सप्ताह में संभावित

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here