AI Mehndi Craze : सावन में इंस्टाग्राम की डिजिटल मेंहदी ने मचाई धूम, बिना लगवाए हाथों पर सज रहा डिजाइन…

Parivesh
AI Mehndi Craze

AI Mehndi Craze : सावन का महीना हो और मेंहदी की खुशबू न फैले, ये मुमकिन नहीं। लेकिन इस बार मेंहदी लगवाने की झंझट और समय की कमी को AI ने बड़ा मजेदार समाधान दे दिया है। अब आप बिना मेंहदी लगवाए भी अपने हाथों पर खूबसूरत मेंहदी के डिज़ाइन देख सकते हैं – वो भी महज़ एक क्लिक में। इंस्टाग्राम का नया AI फीचर ‘डिजिटल मेंहदी’ का ट्रेंड इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।

AI Mehndi Craze : अब मेंहदी लगाने के लिए पार्लर जाने की जरूरत नहीं!

Meta AI की मदद से इंस्टाग्राम यूजर्स अब अपनी स्टोरी पर डिजिटल मेंहदी के डिजाइन्स रेस्टाइल कर सकते हैं। इसमें न तो मेंहदी की चिपचिपाहट है और न ही घंटों का इंतजार। बस एक फोटो और एक छोटा सा कमांड – और आपके हाथों पर उभर आएंगे सजीव दिखने वाले मेंहदी डिज़ाइन्स।

AI Mehndi Craze

कैसे सजाएं AI से अपने हाथों को मेंहदी से?

  1. इंस्टाग्राम पर स्टोरी का ऑप्शन खोलें और हाथ की फोटो क्लिक करें।

  2. फोटो सिलेक्ट करने के बाद दाईं ओर दिए तीन डॉट्स (…) पर क्लिक करें।

  3. “Restyle” पर टैप करें, जहां Meta AI एक्टिवेट हो जाएगा।

  4. टेक्स्ट बॉक्स में लिखें – “मेरे हाथों पर मेंहदी डिजाइन बनाओ”।

  5. कुछ सेकंड में आपके हाथों पर एक खूबसूरत डिजिटल मेंहदी डिजाइन तैयार हो जाएगा।

हर बार नया डिज़ाइन, बिना दोबारा टाइपिंग के!

अगर पहला डिजाइन पसंद न आए तो “Regenerate” बटन पर टैप कर बार-बार नए और ट्रेंडी डिजाइन्स पा सकते हैं। यही वजह है कि यूजर्स इसे इंस्टाग्राम का सबसे आसान और इंटरेक्टिव फीचर बता रहे हैं।

AI मेंहदी का यह ट्रेंड अब सावन में सेल्फी और स्टोरीज की जान बन चुका है। लोग इस डिजिटल सजावट को पारंपरिक मेंहदी से भी ज्यादा क्रिएटिव और फुर्सत देने वाला बता रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *