BIG BREAKING : RCB की जीत का जश्न बना मातम, स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 7 की मौत, हादसे में दर्जनों लोग घायल

BIG BREAKING : बेंगलुरु: बेंगलुरु में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की IPL जीत का जश्न एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित विक्ट्री परेड से पहले स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।

BIG BREAKING : RCB ने 18 साल बाद पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी, जिसके बाद हजारों प्रशंसक टीम की विजय यात्रा में शामिल होने स्टेडियम पहुंचे थे। लेकिन भीड़ बढ़ने के साथ ही हालात बेकाबू हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक मची अफरा-तफरी के दौरान कई लोग कुचल गए। हादसे में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

BIG BREAKING : इस दुखद घटना ने जश्न के माहौल को गहरे शोक में बदल दिया है। प्रशासन पर भीड़ प्रबंधन में लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। पुलिस और राहत दल मौके पर मौजूद हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories